UP Family ID Registration 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ लेने के लिए फैमिली आईडी का महत्व लगातार बढ़ रहा है।
यदि आपके पास 12 अंकों की फैमिली आईडी नहीं है, तो यहां जानें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें, स्टेटस कैसे चेक करें और आवेदन के लिए किन दस्तावेजों की जरूरत होगी।
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले आधिकारिक Family ID Portal पर जाएं।
- होमपेज पर “पंजीकरण” टैब पर क्लिक करें।
- दिए गए निर्देश पढ़ें और अपना नाम व आधार लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- “ओटीपी भेजें” पर क्लिक करें और प्राप्त OTP दर्ज करें।
- कैप्चा कोड भरकर सबमिट करें।
* यदि OTP प्राप्त न हो, तो ‘पुनः OTP भेजें’ पर क्लिक करें।
- सफल पंजीकरण के बाद, पोर्टल पर साइन इन बटन पर क्लिक करें।
- अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करें और ओटीपी के माध्यम से लॉगिन करें।
- कैप्चा दर्ज कर लॉगिन प्रक्रिया पूरी करें।
- डैशबोर्ड पर “फैमिली आईडी पंजीकृत करने के लिए आगे बढ़ें” विकल्प का चुनाव करें।
फैमिली आई.डी. पासबुक का विवरण
यूपी फैमिली आई.डी. (एक परिवार एक पहचान) एक 12 अंकों का यूनिक डिजिटल पहचान पत्र है। यह एक ‘फैमिली पासबुक’ की तरह काम करता है, जिसमें परिवार के सदस्यों, उनकी शिक्षा, रोजगार की स्थिति और सरकारी लाभों का डेटाबेस होता है।
योजना के बारे में
उत्तर प्रदेश सरकार की फैमिली आईडी योजना हर परिवार को 12 अंकों की यूनिक पहचान देकर सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करती है। राशन कार्ड धारकों की आईडी वही नंबर है, जबकि बिना राशन कार्ड वाले पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर नई फैमिली आईडी बना सकते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
